जिला प्रशासन दुर्ग एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में एवं जनभागीदारी के मूल मंत्र पर आधारित यह कार्यक्रम ANC चेकअप, सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, किशोर किशोरियों का संपूर्ण स्वास्थ्य एवं विकास, पर्यावरण में युवाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व, नशीली पदार्थों के रोकथाम हेतु, समाज एवं युवाओं का योगदान जैसे विषयों पर सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन करने जा रही है।
किसी भी समाज, वर्ग, जाति, समुदाय, व्यवसाय से आने वाले 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, जो अपनी योग्यता एवं रुचियों के आधार पर इन विषयों में लोगों एवं अपने समाज मे बदलाव लाने को इच्छुक है, वह सभी इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।